फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में आईं विधायक तो गनमैन ने लोगों को पीटा

Mon, 03 Mar 2014 05:28 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासियों ने रविवार सुबह थाना शहर बल्लभगढ़ में विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि शनिवार को सुरक्षा कर्मियों ने आर्य नगर की महिलाओं व पुरुषों को धमकाया और अभद्र व्यवहार किया।

आर्य नगर निवासी विष्णु कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार शाम को स्थानीय विधायक शारदा राठौर आर्य नगर इलाके में दौरे पर आईं थीं। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने विधायक के सामने नालियों की सफाई की समस्या रखी।

यह भी पढ़ें: ...तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे क्रिकेटर

आरोप है कि महिलाओं द्वारा लगातार शिकायत करने पर विधायक को गुस्सा आ गया। इस दौरान विधायक के सुरक्षा कर्मियों ने महिलाओं को धमकाया और उन्हें वहां से हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता विष्णु ने बीच बचाव करवाने का प्रयास किया तो सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विष्णु के अलावा सुरक्षा कर्मियों ने वहां मौजूद जयपाल, रूपी, भूपेंद्र और दीपक के साथ भी मारपीट की।

मामला बिगड़ने पर विधायक अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ वहां से चली गईं। इस घटना की शिकायत करने स्थानीय लोग जब अग्रसेन चौकी गए तो उनकी नहीं सुनी गई।

इसके बाद रविवार सुबह काफी लोग इकट्ठा हो कर थाना शहर बल्लभगढ़ पहुंच गए और थाने में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोग आरोपी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस बीच शारदा राठौर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें