हरिनगर के प्रताप नगर इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक निजी कंपनी के कर्मचारी से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हरिनगर के आप विधायक जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने आप विधायक से पूछताछ करने के बाद उसे थाने से जमानत दे दी। हरिनगर थाना पुलिस ने विधायक के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मोहित अग्रवाल मकसूदाबाद एक्सटेंशन कालोनी का रहने वाला है।
वह निगम के लिए कूड़ा निस्तारण करने वाली निजी एजेंसी में एरिया आफिसर के पद पर कार्यरत है। गत 21 मई को मोहित ने हरिनगर थाने में शिकायत दर्ज कर विधायक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि 21 तारीख की दोपहर तीन बजे वह डीटीसी कालोनी हरिनगर में कर्मचारियों के साथ खड़े थे।