ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानत-उल्लाह खां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके घर शिकायत करने गई सामाजिक कार्यकर्ता से एक युवक द्वारा बदतमीजी करने का मामला सामने आया है।
महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद जामिया नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेशमा (35, बदला हुआ नाम) जसौला, सरिता विहार में रहती है।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने 10 जुलाई को शाम सात बजे इलाके में बिजली न आने की समस्या को लेकर विधायक अमानत उल्लाह खां को फोन किया।