अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर 2018 को किशोरी अपने सहेली के साथ डाबड़ी इलाके से गायब हो गई थी। अब करीब 6 साल बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किशोरी को दिल्ली से सकुशल बरामद किया है।
माता-पिता की मौत के बाद 16 साल की किशोरी को उसके ताऊ ने गोद ले लिया, लेकिन किशोरी ने अपनी सहेली के साथ घर छोड़ दिया। डाबड़ी थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने उसको बरामद करने पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया। अब करीब 6 साल बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किशोरी को दिल्ली से सकुशल बरामद किया है। किशोरी एक मकान में नौकरानी बनकर काम कर गुजारा कर रही थी। इसकी सहेली को पुलिस ने इसी साल आठ जनवरी को दिल्ली से ही ढूंढ लिया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर 2018 को किशोरी अपने सहेली के साथ डाबड़ी इलाके से गायब हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की। कुछ दिनों बाद दोनों को एरिया से बरामद कर महावीर एंक्लेव, डाबड़ी के चिल्ड्रन होम में भेज दिया गया। रात के समय दोनों चिल्ड्रेन होम स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गई। इसके बाद से पुलिस उनको तलाश नहीं कर पाई थी। पुलिस ने उनकी बरामदगी पर एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बरामद किशोरी को संबंधित थाने के आईओ के हवाले कर दिया गया है।