दो दिन पहले शीतला कॉलोनी से गायब हुआ 13 वर्षीय किशोर फीस के पैसे पर मौज-मस्ती करने के मकसद से घर से लापता हुआ था।
मंगलवार को वह वापस लौट आया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
दो दिन पहले सेक्टर पांच थाना पुलिस को दी शिकायत में श्रीचंद ने कहा कि उसके बेटे शिवम का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है।
छात्र के अपहरण की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर छात्र की खोजबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार को घर लौटने पर उसने परिजनों को बताया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर फीस के पैसों से मौज-मस्ती करने और घूमने वह घर से बाहर गया था।