फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गौतम गंभीर लापता! आखिरी बार इंदौर में जलेबी और पोहा खाते देखे गए थे'

Sun, 17 Nov 2019 09:22 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गंभीर के लापता पोस्टर्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा के लिए पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित संसदीय स्थायी समिति की बैठक को हल्के में लेना भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को भारी पड़ रहा है। 15 नवंबर को आयोजित बैठक में शामिल न होने के कारण गंभीर के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह आईटीओ इलाके में जगह-जगह गंभीर के लापता हो जाने के पोस्टर चिपके हुए नजर आए। आम आदमी पार्टी द्वारा अपनाया गया विरोध प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका लोगों के बीच भी खूब चर्चा में है।

इन पोस्टरों पर गंभीर की तस्वीर के ऊपर लापता लिखा है, जबकि नीचे साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि क्या आपने इन्हें देखा है? आखिरी बार इंदौर में जलेबी और पोहा खाते देखे गए थे। 
विज्ञापन

 
बता दें कि 15 नवंबर की बैठक में गंभीर शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल होने लगी थी, जिसमें गंभीर कुछ दोस्तों के साथ इंदौर की सड़कों पर मजे से जलेबी खाते नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन

इसके बाद शनिवार शाम आप कार्यकर्ता थाली में जलेबियां लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतर गए और जमकर विरोध किया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में होने वाली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक छोड़कर सांसद गौतम गंभीर क्रिकेट मैच की कमेंट्री करते रहे साथ ही जलेबी भी खाते रहे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी को कोई अफसोस नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें