फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में मिला लापता सीए छात्र शुभम

Tue, 21 Mar 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
shubham maheshwari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेवर टोल प्लाजा से एक माह पहले लापता हुआ हाथरस का सीए छात्र शुभम माहेश्वरी मंगलवार को नेपाल में मिल गया। जेवर पुलिस ने सोशल साइट्स की मदद से उसे खोज निकाला।
विज्ञापन


शुभम काठमांडू के पास स्थित एक शहर के कॉलेज में पढ़ा रहा था। एक व्यक्ति ने सोशल साइट्स पर अखबारों की कटिंग और जेवर पुलिस द्वारा जारी छात्र के फोटो से मिलते-जुलते युवक की जानकारी पुलिस को दी।

जेवर पुलिस नेपाल पहुंच गई है। वह बुधवार तक शुभम को ग्रेटर नोएडा वापस लाएगी। पुलिस के अनुसार छात्र का अपने घरवालों से शादी को लेकर मनमुटाव हो गया था। इसके बाद उसे योजना बनाई और नेपाल चला गया। छात्र को यहां लाने के बाद पूरे राज का पता चलेगा।
विज्ञापन


हाथरस निवासी शुभम दिल्ली में सीए की तैयारी कर रहा था। 18 फरवरी को वह दिल्ली के आनंद विहार से हाथरस के लिए बस से चला था। शुभम ने मां को जेवर टोल प्लाजा के निकट बस के खड़े होने की सूचना दी थी, इसके बाद उसका पता नहीं चला।

परिजनों ने जेवर कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। छात्र को ढूंढने के लिए जेवर पुलिस ने प्रदेश भर के सभी थानों में युवक के फोटो भेजने के साथ-साथ सोशल साइट्स की भी मदद ली।

जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को नेपाल के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि ट्विटर-व्हाट्सएप पर दी गई अखबारों की कटिंग और पुलिस द्वारा जारी फोटो से मिलते-जुलते चेहरे वाला युवक नेपाल के एक शिक्षण संस्थान में नौकरी कर रहा है।

उसने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींचकर पुलिस को भेजी। फोटो से शुभम की पुष्टि होने के बाद पुलिस जरूरी दस्तावेज के साथ उसे लाने के लिए नेपाल पहुंच गई। छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें