फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील से गायब युवती भारत में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले के यहां मिली  

Sat, 07 Oct 2017 09:31 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- ब्राजील एंबेसी विदेश मंत्रालय केजरिए पुलिस तक पहुंची 
अमर उजाला एक्सक्लूसिव-  
ब्राजील से गायब हुई युवती यमुनानगर, हरियाणा में मिली       
- ब्राजील एंबेसी विदेश मंत्रालय के जरिए पुलिस तक पहुंची  
- तुगलक रोड थाना पुलिस ने युवती को यमुनानगर से बरामद किया  
- ब्राजील में युवती के माता-पिता ने मामला दर्ज करवाया था  - तुगलक रोड थाना पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई  
 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील से गायब हुई युवती के यमुनानगर, हरियाणा में मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में भारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ी भूमिका निभाई है। विदेश मंत्रालय के आदेश के बाद नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने युवती को बृहस्पतिवार को यमुना नगर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


युवती को ब्राजील एंबेसी को सौंप दिया गया है। युवती यमुनानगर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले युवक के पास थी। तुगलक रोड थाना पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में शुक्रवार शाम तक ब्राजील एंबेसी से कोई शिकायत नहीं मिली थी।

नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारता (30) ब्राजील की रहने वाली है। सितंबर की शुरूआत में वह अपने घर गायब हो गई थी। परिजनों ने वहां पुलिस में मामला दर्ज कराया था। ब्राजील एंबेसी ने विदेश मंत्रालय को चार अक्तूबर को पत्र लिखकर कहा था कि मारता को आठ जून, 2017 को पासपोर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन


उसका 11 अगस्त, 2017 का भारत का वीजा लगा था। वह 14 सितंबर को भारत पहुंच गई थी। ब्राजील पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती भारत आई है और भारत में रहने वाले एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
 
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती

Missing
युवक ने क्या कहकर उसे भारत बुलाया इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा लगता है कि मारता को उसकी इच्छा के खिलाफ भारत में रखा हुआ है। विदेश मंत्रालय के जरिए एंबेसी के अधिकारी तुगलक रोड थाने पहुंचे।

तुगलक रोड थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तुगलक रोड थाने की एक पुलिस टीम ने युवती मारता को बृहस्पतिवार को जिला बिलासपुर, यमुनानगर, हरियाणा से बरामद कर लिया और ब्राजील एंबेसी को सौंप दिया। बजाया जा रहा है कि यहां पर युवती अनंत चौहान नामक युवक केसाथ भारत आने केबाद रह रही थी।

अनंत चौहान कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है और मारता से उसकी फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी। उसकेबाद युवती भारत आ गई थी। ब्राजील एंबेसी केजरिए युवती ने शुक्रवार शाम तक शिकायत नहीं दी थी। ये भी माना जा रहा है कि दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हो गई और उसकेबाद युवती भारत आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें