फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की कुड़ियों ने रैंप पर दिखाया जलवा

Wed, 13 Aug 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लैमर, स्टाइल, रैंप और उस पर मिलने वाला मिस नार्थ इंडिया प्रिसेंज 2014 का ताज। जी हां, इसी ताज को पाने के लिए दिल्ली की कुड़ियों ने बुधवार को ऑडिशन के दौरान अपने हर हुनर को जजों के सामने रखा।
विज्ञापन


अमर उजाला के सहयोग से फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिसेंज 2014 में दिल्ली से कुल 1000 लड़कियों ने पंजीकरण कराया था। बुधवार को उनमें से 150 लड़कियों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था।

तस्वीरें-बोल्ड अदाओं के साथ रैंप पर उतरीं हसीनाएं

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में स्थित होटल विक्रम में आयोजित ऑडिशन के दौरान जजों ने 150 में से कुल 10 लड़कियों को अगले राउंड के लिए चयनित किया है।

अमर उजाला के सहयोग से आयोजित फेम मिस इंडिया नॉर्थ प्रिंसेज में ऑडिशन के लिए सुबह से लड़कियां पहुंचने लगी थी। सभी खूब तैयारी करके आई थी। जज संदीप रोडा, अवलीन कौर और सुमिता दास ने सभी प्रतिभागियों का चयन किया। कई राउंड में चले आडिशन में प्रतिभागियों के सभी हुनर को जजों ने आंका।
विज्ञापन


पहला इंट्रोडक्शन राउंड रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने परिचय देने के साथ अपने बारे में और हुनर की जानकारी दी। हर राउंड में कुछ-कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता रहा। दूसरे राउंड में बचे प्रतिभागियों ने अपने हॉबी के आधार पर अपने प्रतिभा पेश की।

इस दौरान किसी ने डांस किया तो किसी ने गायन। कुछ प्रतिभागियों ने मिमिक्री करके लोगों का दिल जीत लिया। आखिरी राउंड के बाद कुल 10 प्रतिभागियों को जजों ने अगले राउंड के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

आयोजकों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद कुल दस शहरों आडिशन होंगे। सभी जगह से कुल 100 लोगों को चुना जाएगा। उनमें से 20 चयनित प्रतिभागियों को फाइनल में जगह मिलेगी। फिर ग्रैंड फिनाले आगरा में 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

फिनाले में अमर उजाला के सहयोग से फेम मिस इंडिया नॉर्थ प्रिंसेज 2014 का ताज अपने नाम करने वाली प्रतिभागी को एक म्यूजिक एलबम में आने का मौका और फिएट कार की चाबी मिलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें