फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन से ही नहीं मन से भी सुंदर है मिस इंडिया रिंकी

Sat, 19 Sep 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस इंडिया रिंकी घिल्डियाल तन से ही नहीं मन से भी सुंदर है। इतनी बड़ी प्रतियोगिता जितने के बाद भी उन्होंने अपनी ‘नन्हीं दुनिया’ को बड़ा बनाने के सपने नहीं छोड़ा। वह आज भी बेसहारा बच्चियों को शिक्षित करने का बीड़ा उठा रखा है।
विज्ञापन


शनिवार को रिंकी एनएच-तीन स्थित एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि वह देहरादून की ‘नन्हीं दुनिया’ नामक समाज सेवी संस्था से जुड़ी हैं। वहां बतौर शिक्षक बच्चियों को सुबह 9 से 12 बजे तक पढ़ाती हैं।

इन बच्चों की सेवा करना उन्हें बेहद पसंद है। उनका कहना है कि कल की बड़ी दुनिया को आज की यही नन्हीं कलियां सवार सकती हैं। इसलिए इनकी देखरेख में वह हमेशा प्रयासरत रहेंगी।
विज्ञापन


वही,ं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज कोे बेटियों को आगे लाना चाहिए। रिंकी मिस इंडिया के बाद दिसंबर में मिस वर्ल्ड के ऑडिशन की तैयारी कर रही हैं।

रिंकी घिल्डियाल कहती है कि खूबसूरत तो हर कोई होता है, लेकिन इंसान को चेहरे के साथ मन से भी खूबसूरत होना चाहिए। उसे समाज की सेवा करना नहीं भूलना चाहिए। रिंकी अपनी मां को रोल ऑफ दी मॉडल मानती हैं। उनकी हर कामयाबी के पीछे उनकी मां का हाथ रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें