कोर्ट के आदेश पर एक सरकारी डॉक्टर, पुरुष स्टाफ सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने जुलाई में अपने पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
इसी दौरान पुरुष नर्स स्टाफ ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी ने अस्पताल के एक डॉक्टर समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप भी किया।