फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के हौसलें बुलंद पुलिस टीम पर बोला हमला, तीन घायल

Wed, 26 Dec 2018 03:17 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जेवर मेहंदीपुर रोड पर सोमवार शाम सोने की ईंट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के बदमाशों ने सादे कपड़ों में गए दो पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड की पिटाई कर दी। लोहे की रॉड के हमले से घायल एक कांस्टेबल को अस्पताल में करीब 25 टांके लगाने पड़े। साथ गए होमगार्ड के भी सिर में चोट आई है। दूसरा कांस्टेबल भी घायल है। उधर, कोतवाली पुलिस पिटाई की बात से इनकार कर रही है। वह अन्य लोगों से मारपीट और लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जेवर कोतवाली की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि एक टटलू गिरोह सोने की ईंट बेचने के नाम पर लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रहा है। इनमें जेवर के मेहंदीपुर निवासी गुफरान, आमीर और खालीद ने सोने की ईंट सस्ते दाम पर बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति को मेहंदीपुर रोड पर जैन अस्पताल के पास बुलाया था।

स्पेशल टीम के सदस्य कांस्टेबल राहुल राणा, कांस्टेबल जावेद अली और होमगार्ड सरवन पहुंचे और तीनों को पकड़ लिया। बताया गया है कि तीनों आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इसमें राहुल और सरवन के सिर पर चोट लगी और जावेद अली भी चोटिल हुए। उपचार के दौरान राहुल को सिर में 25 टांके लगाने पड़े हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि तीनों धोखेबाजों ने सस्ती दर पर सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर जेवर कस्बा निवासी इरशाद पुत्र अब्दुल हामिद को बुलाया था। तीनों ने इरशाद को बाइक से गिराकर मारपीट शुरू कर दी और 12 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने हमले के एक आरोपी गुफरान निवासी मेहंदीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें