पिस्टल देखकर टोलकर्मी घबरा गया और आरोपी युवक पिस्तौल दिखाते हुए खुद ही बैरियर को ऊपर उठाते हुए गाड़ी निकालकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद टोल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप के मुताबिक शिकायत के आधार पर देर रात ही अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी मोहित फर्रुखनगर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक है वह सेक्टर-86 स्थित सोसायटी में रहता है जबकि पठानकोट निवासी कशिश लांबा एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
सिगरेट जलाने वाली लाइटर थी नकली पिस्टल
पुलिस जांच में पाया गया कि सीसीटीवी फुटेज में जो पिस्टल दिखाई दे रही है, वह सिगरेट जलाने वाली लाइटर थी। इसी को दिखाते हुए आरोपियों ने बिना टोल दिए फरार हो गए।