फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: शाहदरा में फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर को लगी तीन गोली; अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Fri, 12 Dec 2025 10:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले योगेंद्र घटना के समय बाइक से घर आ रहे थे, तभी घर से कुछ दूरी पर पीछे से बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनपर गोली चला दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। पीड़ित की पहचान 51 साल के योगेंद्र राठौर के रूप में हुई है। उनको तीन गोली लगी है। घटना के समय वह अपने कर्मचारी के साथ बाइक से घर आ रहे थे। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे महिला ने फोन कर बताया कि उनके पति को किसी ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले घायल योगेंद्र राठौर को पास के अस्पताल में लेकर जा चुके थे। जांच में पता चला कि योगेंद्र को तीन गोली लगी है, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले योगेंद्र घटना के समय बाइक से घर आ रहे थे, तभी घर से कुछ दूरी पर पीछे से बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनपर गोली चला दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश में उनपर गोली चलाई गई है, पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें