आउटर रिंग रोड सलीम गढ़ फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर पान बहार प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी से 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, जब कर्मचारी अपने कार्यालय जा रहा था तो बाहरी रिंग रोड पर सलीम गढ़ फ्लाईओवर के पास बाइक पर सवार और वायरलेस सेट लेकर जा रहे दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। खुद को ट्रैफिक पुलिस बताने वाले इन लोगों ने चेकिंग के नाम पर किसी तरह वेन्यू कार की डिकी खुलवा ली। उसी समय दो अन्य व्यक्ति दूसरी मोटरसाइकिल पर आए और वेन्यू कार की डिकी से बैग छीन लिया। बैग में 50 लाख रुपये थे जो उन्होंने कूचा घांसी राम से इकट्ठा किए थे।