कैब में पहले से 3 लोग सवार थे। प्रेम शंकर के बात करने पर चालक ने उन्हें कैब में बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर कार में पीछे बैठे दो युवकों ने उनसे चाकू दिखाकर मोबाइल, पर्स और एक बैग लूट लिया। बदमाशों ने मारपीट कर पर्स में मिले डेबिट कार्ड पिन नंबर पूछ लिया।
इसके बाद एक बदमाश ने उनके खाते से आधा दर्जन बार में 61 हजार रुपये निकाल लिए। फिर क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया जिससे बदमाशों ने स्पाइस मॉल, हल्दीराम और अन्य जगह जाकर खरीदारी की।
इस बाद उन्हें रात 11 बजे सेक्टर-49 रेड लाइट चौराहे के पास फेंककर भाग निकले। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।
पुलिस की एक टीम स्पाइस मॉल और हल्दीराम की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी टीम और अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
अलीगढ़ से रोजाना आकर नोएडा सेक्टर-18 स्थित कंपनी में नौकरी करने वाले इंजीनियर को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने विप्रो गोलचक्कर से इंजीनियर को लिफ्ट दी और पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और उसे सड़क पर घुमाते रहे। बाद में एल्डिको सोसायटी के पास स्थित एटीएम से 60 हजार और 28 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
वहीं, पुलिस केस दर्ज करने बजाए सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि बाद में एसएसपी के निर्देश पर सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। अलीगढ़ के हमदर्द नगर निवासी मोहम्मद समीर ने बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं।
वह रोजाना ट्रेन से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद निजी वाहन से कंपनी में पहुंचते हैं। बीते बृहस्पतिवार सुबह वह रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद विप्रो गोलचक्कर के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। आरोपी नोएडा जाने के लिए सवारियों को बुलाने लगे। इस पर वह भी कार में सवार हो गए। कुछ देर बाद ही कार में पहले से मौजूद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनसे बैग छीन लिया। बैग में मोबाइल और 28 हजार रुपये नकद रखे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया।
समीर ने बताया कि नकदी लूटने के बाद बदमाशों ने उनसे डेबिट कार्ड छीन लिया और गोली मारने की धमकी देकर पासवर्ड भी पूछ लिया। बदमाश पीड़ित को एल्डिको ग्रीन मीडोस सोसायटी के पास स्थित एटीएम बूथ के पास लेकर पहुंचे और एक बदमाश रुपये निकालने चला गया।
दो बार में कार्ड से 60 हजार रुपये निकालने के बाद बदमाशों ने कुछ दूर आगे जाकर उन्हें चलती कार से सड़क पर फेंककर भाग गए। इससे वह कार नंबर भी नहीं देख पाया।
काफी देर तक सीमा विवाद में उलझकर बीटा-2 और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसएसपी के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
- जितेंद्र दीखित, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी