फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब लूट: पहले बदमाशों ने बाइक सवार की मदद की, फिर गले पर रखी चाकू, मोबाइल और रुपये लूटकर दोनों भागे

Thu, 27 Jul 2023 10:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लूटपाट के बाद बदमाश पीड़ित नरेश को धक्का देकर वहां से फरार हो गए। राहगीर की मदद से पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक होटल कर्मी से लूटपाट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बाइक की चेन उतरने के बाद दो बदमाशों ने पहले उसकी मदद की। बदमाश उसकी बाइक में पैर लगाकर कुछ दूर तक ले गए और फिर पहिया जाम होने के बाद गर्दन पर चाकू रखकर उससे लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन

रोहिणी सेक्टर 27 का रहने वाला नरेश कुमार रोहिणी सेक्टर 26 में स्थित एक होटल में काम करता है। 25 जुलाई की देर रात काम खत्म करने के बाद नरेश अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। बवाना रोड सेंट जेवियर स्कूल के पास उसकी बाइक की चेन उतर गई। इसी दौरान बवाना की तरफ से बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। उन लोगों ने नरेश से पूछताछ की। नरेश ने उन्हें बताया कि बाइक की चेन उतर गई है। बाइक चला रहे युवक ने कहा कि वह पैर से धक्का मारकर उसे आगे तक छोड़ देगा।
विज्ञापन

नरेश राजी हो गया और अपनी बाइक पर बैठ गया। युवक ने उसकी बाइक में पैर लगाकर चलने लगा। 50 मीटर जाने के बाद चेन फंस जाने से पहिया जाम हो गया। इसी दौरान दोनों युवक नीचे उतरे। पिछली सीट पर बैठे युवक ने उसके गले में चाकू लगा दिया और दूसरे ने उसके जेब से 3100 रुपये, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद बदमाश नरेश को धक्का देकर वहां से फरार हो गए। राहगीर की मदद से पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें