फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कार सवार बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को लूटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-समयपुर बादली इलाके की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली में कार सवार बदमाशों ने एक डिलीवरी बॉय को लूट लिया। पीड़ित से हजारों रुपये की नकदी और दो फोन लूटकर बदमाश भाग गए। पीड़ित की पहचान रोहित गुप्ता के रूप में हुई है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का केस किया है। 22 साल के रोहित बुराड़ी के नत्थूपुरा इलाके में रहते हैं। वह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी की देर रात साढ़े दस बजे वह वेयर हाउस में पेमेंट जमाकर वाहन को पार्क करने के लिए सिरसपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच वेदवान नर्सरी के पास एक स्विफ्ट कार चालक ने ओवरटेक कर उसके सामने खड़ी कर दी। कार से एक युवक नीचे उतरा और रोहित के वाहन के पास आकर उसे नीचे उतरने के लिए कहा। तीन और उतरे और लूटने लगे। चारों बदमाश उसके जेब से 32 सौ रुपये, दो फोन और अन्य दस्तावेज लेकर कार में बैठकर सिरसपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें