फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: क्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका नार्थ इलाके की घटना, द्वारका मोड़ के पास सड़क पार कर रही थीं महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में क्रेन की चपेट में आने से 73 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला सड़क पार कर रही थीं। घटना को अंजाम देने के बाद चालक क्रेन को मौके पर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीसीआर वैन ने घायल महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त मीनू गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक 73 साल की मीनू गुप्ता सपरिवार मोहन गार्डन उत्तम नगर में रहती थी। द्वारका नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक 13 जनवरी की दोपहर मीनू गुप्ता किसी काम से द्वारका मोड़ आई थी। सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें