फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को 15 साल तक मृत बताकर बचता रहा बदमाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Tue, 21 Aug 2018 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
खुद को मृत घोषित कर पुलिस की आंखों में 15 साल से धूल झोंक रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव धूधली, शामली, (यूपी) निवासी मदन (50) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


1999 में पुलिस ने पश्चिम विहार से आरोपी को डकैती की साजिश रचते रंगे हाथों पकड़ा था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी फरार हो गया। 2003 में कोर्ट ने मदन को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार ने उसके मरने की सूचना पुलिस को देकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र दे दिया था।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 17 अगस्त को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि 15 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा बदमाश मदन शामली स्थित अपने गांव धूंधली आने वाला है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस टीम ने वहां पर छापेमारी की और मदन को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान मदन ने बताया कि 1999 में वह गिरफ्तार हुआ था। बाद में वह जमानत पर छूट गया। इसके बाद वह कभी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

इसके बाद वह गोरखपुर शिफ्ट हो गया। वहां उसने बेटे को कपड़ों की दुकान खुलवा दी। इधर, मदन ने अपना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस को उसके मरे होने की सूचना भी भिजवा दी, लेकिन पकड़े जाने पर उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें