दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर आज बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। जिससे हेड कांस्टेबल घायल हो गया। लेकिन फिलहाल कास्टेबल खतरे से बाहर है।
चंद्रपाल छावला थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। ये वारदात भी छावला इलाके में ही हुई। जब बदमाशों ने आकर चंद्रपाल पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान चंद्रपाल बदमाशो की गोलियों से जूझता रहा और घायल हो गया। वहीं बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।