फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनकौर: दबंगों ने नहीं चढ़ने दी दलित दूल्हे की बरात, पुलिस सुरक्षा में हुए फेरे

Tue, 08 Dec 2020 11:47 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
विज्ञापन
दबंगों ने तोड़ी दूल्हे की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली के झालडा गांव में दबंगों ने एक दलित की बरात को घोड़े पर नहीं चढ़ने दी। आरोपियों ने दूल्हे के भाई सहित कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, दूल्हे के जीजा समेत अन्य लोगों के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी सुरक्षा में दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए। 

विज्ञापन


साथ ही मामले में एक नामजद समेत 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूम खेड़ा निवासी मुकेश बेटे अमित की बरात लेकर रविवार रात झालड़ा गांव पहुंचे थे। बरात की चढ़त शुरू होने से पहले रोशनी के लिए जनरेटर चलाया गया। 

तभी गांव में रह रहे दूसरे समुदाय के लोगों ने जनरेटर से मवेशियों को परेशानी होने की बात कहकर विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि जनरेटर बंद नहीं करने पर दूसरे समुदाय के दबंगों ने दूल्हे के भाई मनीष सहित कई लोगों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


मारपीट में मनीष के चेहरे और रिश्तेदार योगेश के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मारपीट के बाद दबंगों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस अभिरक्षा में विवाह की रस्में पूरी हुईं। दूल्हे के पिता मुकेश ने गांव के ही पुनीत और उसके 20 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

मामले में गांव के 21 लोगों पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

-अनिल पांडे, कोतवाली प्रभारी, दनकौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें