फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मास्क लगाने को कहा तो बदमाशों ने सीएनजी पंपकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 26 Jul 2020 02:47 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
विज्ञापन
1 of 7
कैमरे में कैद हुई पूरी घटना - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित सीएनजी पंप पर मास्क लगाने को कहने पर कार सवार युवकों द्वारा सरेआम गुंडई करने का मामला सामने आया है। पहले गार्ड से मारपीट की और फिर सेल्समैन पर हमला करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने खुद को भाजपा नेता बताकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हमलावर युवक सेल्समैन से 20 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पंप मैनेजर द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है।


 
विज्ञापन

2 of 7
कैमरे में कैद हुई पूरी घटना - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास सीएनजी पंप है। पम्प मैनेजर महेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे सीएनजी पंप एक कार में चार-पांच युवक गैस भरवाने आए। उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। गार्ड ने मास्क लगाने को कहा तो कार सवारों ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। एक युवक ने खुद को भाजपा का अध्यक्ष बताते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।  गार्ड ने मास्क लगाने का दबाव डाला तो कार सवारों ने गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर सेल्समैन नवल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए 20 हजार रुपए लूट लिए।
 
विज्ञापन

3 of 7
petrol pump clash - फोटो : अमर उजाला
फोन कर दोस्तों को बुलाया, पंपकर्मियों को दौड़ाकर पीटा
आरोप है कि कार सवार हमलावरों ने फोन करके अपने दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने पंप कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान जो भी सामने आया उसके साथ मारपीट की गई। घटना में कई कर्मचारियों के कपड़े भी फट गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें हमलावरों की गुंडई साफ नजर आ रही है।


 

4 of 7
petrol pump clash - फोटो : अमर उजाला
सरेआम गुंडई देख पंप पर मची अफरा-तफरी
कार सवारों और उनके द्वारा बुलाए गए अन्य युवकों की दिनदहाड़े गुंडई देख सीएनजी पंप पर अफरा-तफरी मच गई। पंप पर मौजूद लोग अपराधिक घटना की आशंका जाहिर करते हुए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

 
विज्ञापन

5 of 7
petrol pump clash - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने भी जारी रही गुंडई, सिपाही को भी धमकाया
सीएनजी पंप पर कार सवार युवकों और उनके साथियों की गुंडई इस कदर थी कि पुलिस पहुंचने के बाद भी उन्होंने पंपकर्मियों से मारपीट जारी रखी। सबसे पहले चीता मोबाइल पर एक सिपाही पहुंचा। 

उसके सामने भी युवक मारपीट करते रहे। इतना ही नहीं, एक आरोपी को पकड़ने पर उसके साथियों ने सिपाही को भी धमकाना शुरू कर दिया। हालांकि सिपाही ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़े रखा।

 
विज्ञापन

6 of 7
petrol pump clash - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश, फोर्स पहुंची तो हुए फरार
शुरूआत में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दो-तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया था। लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण उन्होंने अपने साथियों को पुलिस ने छुड़ाने की कोशिश की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, समय रहते थाने से और फोर्स सीएनजी पंप पर पहुंच गया जिसे देख बाकी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने कहा कि किसी बात को लेकर कार सवार युवकों ने पंप कर्मियों से मारपीट की थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मारपीट करने वाले लोगों को पंपकर्मी पहचानते हैं। पैसे छीनने की घटना नहीं हुई है। मैनेजर ने भी तहरीर में लूट का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें