फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गश्त कर रहे हवलदार पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, जख्मी होने पर भी बदमाशों को नहीं छोड़ा

Thu, 29 Jun 2023 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ डीसी (26) और कृष्ण (28) के रूप में हुई है। विशाल मायापुरी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ छह और कृष्ण के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायापुरी में गश्त कर रहे हवलदार पर बदमाशों ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। घायल होने के बाद भी हवलदार ने आरोपियों को नहीं छोड़ा। और साथी सिपाही की मदद से आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों ही आरोपी भाई हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ डीसी (26) और कृष्ण (28) के रूप में हुई है। विशाल मायापुरी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ छह और कृष्ण के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है। वहीं, पीड़ित हवलदार विक्रांत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हवलदार विक्रांत और सिपाही हरीश दोनों मायापुरी थाने में तैनात हैं। मंगलवार रात को दोनों पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस बीच दोनों रेवाड़ी लाइन झुग्गियों के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों घोषित बदमाशों की जांच करने लगे। अचानक विशाल ने विक्रांत के गले पर सर्जिकल ब्लेड से हमले का प्रयास किया। समय रहते विक्रांत ने हाथ आगे कर दिया। हमले में उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद भी उसने विक्रांत को नहीं छोड़ और काबू कर लिया। इस बीच कृष्ण भी वहां पहुंच गया। उसने भी विक्रांत व हरीश पर हमले का प्रयास किया। उसे भी काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें