फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः उपद्रवियों ने टंकियां भी तोड़ दीं, अब पानी को तरस रहे हैं लोग

Sun, 01 Mar 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंसाग्रस्त करावल नगर इलाके में उपद्रव थमने के बाद लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। आप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के घर के आसपास के लोगों के घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों को भी उपद्रवियों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। 

विज्ञापन


इस कारण लोगों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी  प्रेम ने बताया कि जिस समय ताहिर हुसैन के घर से उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू की थी। बचने के लिए आसपास के लोग घरों में छिप गए थे। 

इसे देखते हुए उपद्रवियों ने छतों पर रखी पानी की टंकियों पर पत्थर बरसाए। इससे पानी की अधिकतर टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई है।  यही नहीं उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से छतों पर रखे एसी के कंप्रेशर को भी आग के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


बर्तनों में पानी को जमा कर रहा है प्रभावित परिवार
स्थानीय निवासी रतन ने बताया कि टंकियों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के सामने पानी जमा करने का संकट खड़ा हो गया है। यही कारण है कि प्रभावित लोग बर्तनों में पानी जमा कर रहे हैं। क्योंकि टंकियों की मरम्मत कराने के लिए लेबर नहीं मिल रहे हैं। 

पानी का सीमित इस्तेमाल कर रहे लोग
पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोग अब पानी का भी सीमित इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस वजह से रोजमर्रा के गतिविधियों में भी पानी की कटौती कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें