फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

Sat, 19 Oct 2024 12:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमन विहार के करण विहार इलाके में चोरी के नीयत से घर में घुसे एक बदमाश की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन विहार के करण विहार इलाके में चोरी के नीयत से घर में घुसे एक बदमाश की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त संदीप (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी अमन विहार थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम करण विहार में स्थित घटनास्थल पर पहुंची। जहां एक युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने फोरेंसिक और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए।

चश्मदीदों ने बताया कि संदीप इलाके में आवारागर्द की तरह रहता था। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें