फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में खाकी ही सुरक्षित नहीं: नो पार्किंग का चालान काट रहे ASI का फोन झपट ले गया बदमाश, हाथ मलते रह गए सब

Wed, 28 Dec 2022 09:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एएसआई देवराज, उत्तरी दिल्ली के कोतवाली ट्रैफिक सर्किल में तैनात हैं। वह कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काट रहे थे। वह ई-मशीन में चालान का डाटा भरने में व्यस्त थे, तभी उनसे फोन छीनकर युवक भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार रात नो पार्किंग का चालान कर रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एएसआई से एक युवक फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाकर आरोपी का पीछा भी करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एएसआई देवराज, उत्तरी दिल्ली के कोतवाली ट्रैफिक सर्किल में तैनात हैं। मंगलवार रात करीब सात बजे वह कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काट रहे थे। वह ई-मशीन में चालान का डाटा भरने में व्यस्त थे। तभी सामने से आए युवक ने उनका मोबाइल फोन छीना और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने युवक के फरार हो जाने के बाद मामले की सूचना लोकल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें