फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे जेल जाना है: 50 हजार के इनामी ने एनकाउंटर से बचने को अपनाया अनोखा तरीका, हैरत में पड़े अफसर

Sun, 04 Dec 2022 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनकाउंटर से बचने के लिए यूपी के 50 हजार के इनामी बदमाश ने अनोखा तरीका अपनाया। यूपी के बजाय दिल्ली में जेल जाने के लिए यूपी के 50 हजार के इनामी बदमाश ने कोर्ट के बाहर गोली चला दी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बदमाश को यूपी पुलिस का डर इस कदर सताया कि उसने दिल्ली की जेल में बंद होना ही ठीक समझा। उसे लगता था कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी। ऐसे में आरोपी ने दिल्ली की जेल में जाने की साजिश रची। 
विज्ञापन


शनिवार को उसने कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने गांव हसनपुर, मेरठ निवासी अरमान (21) को गिरफ्तार कर लिया। अरमान पर यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अरमानी गैंग का सदस्य है। इसके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

बुलंदशहर में गिरोह ने कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने जब इसके तीन साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया तो इसे अपनी जान का खतरा सताया और दिल्ली  आकर गोली चला दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट के गेट नंबर-4 के बाहर एक युवक ने गोली चला दी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को तमंचे समेत मौके पर पकड़ लिया। बाद में उसे फर्श बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार और गोली चलाने का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी से पूछा कि उसने गोली क्यों चलाई तो उसने जवाब दिया कि वह जेल जाना चाहता है, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की बात सुनकर पुलिस अधिकारी एक समय को हैरत में पड़ गए। 

पूछताछ के दौरान कुछ ही देर में आरोपी ने गोली चलाने का कारण भी बता दिया। उसने बताया कि वह किसी तरह यूपी पुलिस से छिपकर दिल्ली पहुंचा है। अरमान ने बताया कि उसने बेहद कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख लिया था। गिरोह अपहरण और रंगदारी के लिए जाना जाता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें