फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई खिलाने के बहाने तीसरी कक्षा के छात्र से कुकर्म

Sat, 10 Aug 2019 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बच्चे से यौनाचार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीसरी कक्षा के छात्र से कुकर्म किया गया। आरोप है कि गांव के ही तीन नाबालिग छात्र को मिठाई खिलाने के बहाने सरकारी स्कूल परिसर में ले गए और कुकर्म किया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पीड़ित छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा तीसरी कक्षा का छात्र है। शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे भतीजा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने उससे कहा कि गांव के सरकारी स्कूल में मिठाई बंट रही है। तीनों छात्र को बहलाकर सरकारी स्कूल में ले गए। इस दौरान स्कूल बंद हो चुका था, लेकिन परिसर में जाने का रास्ता था। 

आरोप है कि तीनों ने उसे डरा धमकाकर कुकर्म किया। लगभग आधे घंटे बाद वह रोता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर सूरजपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मुनीष चौहान, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें