फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री के साथ अभद्रता और मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित कैलाश विहार में रात्रि के समय समाजवादी महिला मोर्चा की जिला सचिव के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। विराध करने पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। शोर मचाने पर तमंचा छोड कर हमलावर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित मोहल्ला कैलाश विहार में समाजवादी महिला मोर्चा की जिला सचिव किरन गुप्ता परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार रात करीब तीन बजे उनके घर की छत से गांव गढी निवासी सौरव पुत्र राजवीर अंदर आ गया। मकान के अंदर आकर मारपीट कर अभद्रता करने लगा।

विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिससे वह बाल बाल बची। गोली चलने के बाद महिला ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही वह तमंचा छोड कर छत के रास्ते से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर की आवाज सुन एकत्र हो गए लोग

- फोटो : demo pic
शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना रात में ही दादरी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर तमंचा बरामद कर लिया।

पीडित महिला की नामजद तहरीर पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। सपा की जिलासचिव किरन गुप्ता का आरोप है कि वह काफी समय से रंजिश मानता है।

पूर्व में उनके घर में चोरी होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। कुछ दबंग लोग उन पर फैसला करने का दबाव बनाने लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी का कहना है कि घटना की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें