फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बाइक छू जाने पर नाबालिग की पिटाई कर दांत तोड़ा, बचाव में आए भांजे को भी मारा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बाइक छूने पर हमलावर लात घूंसों से बुरी तरह से पिटाई करने लगे। जिससे उसका एक दांत टूट गया। भांजे के बचाव में आने पर हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला इलाके में बाइक छू जाने पर हमलावरों ने एक नाबालिग की पिटाई कर उसका दांत तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके भांजे को भी पीटा। घायल नाबालिग का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


घायल नाबालिग की पहचान बादल (17) के रूप में हुई है। बादल ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर की रात वह अपने बहनोई की बाइक पर भांजे हिमांशु के साथ घर जा रहा था। सर्विस स्टेशन के पास उसकी बाइक एक खड़ी बाइक से टच कर गई। जिससे उस बाइक की लाइट टूट गई।

विज्ञापन

यह देखकर दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमलावर लात घूंसों से बुरी तरह से पिटाई करने लगे। जिससे उसका एक दांत टूट गया। भांजे के बचाव में आने पर हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। किसी तरह दोनों अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें