फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रेमिका से मोबाइल झपटवाता था नाबालिग, 13 वारदातों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
-11 मोबाइल, 3,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, फरार युवती की तलाश जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी (एएसबी) सेल ने एक नाबालिग को पकड़कर झपटमारी और चोरी के 13 मामलों का खुलासा किया है। आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पूर्वी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था। वह बाइक चलाता था, जबकि पीछे बैठी उसकी प्रेमिका राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो जाती थी।
विज्ञापन


पूर्वी जिले के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि आठ जून को आईपी एक्सटेंशन निवासी मीनू गुप्ता का मोबाइल मधु विहार इलाके में झपट लिया था। घटना के समय एक युवक बाइक चला रहा था और पीछे बैठी युवती ने उनका मोबाइल छीन लिया था। अगले दिन गाजीपुर निवासी शैली यादव भी इसी गिरोह का शिकार हुईं। आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार युवक-युवती ने उनका मोबाइल झपट लिया था। डीसीपी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच के दौरान एएसबी सेल ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर गाजीपुर गांव से एक किशोर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 11 चोरी के मोबाइल फोन, 3,500 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, अपराध के दौरान पहने गए कपड़े और जूते बरामद किए गए। पूछताछ में किशोर ने खुलासा किया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर झपटमारी करता था। वह बाइक चलाता था और उसकी प्रेमिका पीछे बैठकर लोगों के हाथ से मोबाइल झपट लेती थी। दोनों मधु विहार, न्यू अशोक नगर, दल्लूपुरा बस स्टैंड और नोएडा के सेक्टर-3 व सेक्टर-8 क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें