फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः डीजे वाले बाबू ने नहीं बजाया गाना, नाबालिग ने मारा चाकू

Mon, 11 Nov 2019 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजा गार्डन इलाके में गाना बजाने से इंकार करने पर एक नाबालिग ने डीजे वाले युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। 

पुलिस के अनुसार सपरिवार मंगोलपुरी में रहने वाला विनय (26) डीजे का काम करता है। शनिवार रात मंगोलपुरी बी ब्लॉक में एक कार्यक्रम में विनय का डीजे लगा था। सागर नाम का युवक डीजे का संचालन कर रहा था। 

देर रात एक 17 साल के नाबालिग ने सागर से गाना बजाने के लिए कहा। लेकिन सागर ने रात दस बजे के बाद गाना बजाने से इंकार कर दिया। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई और नाबालिग ने सागर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें