फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर वारदात: त्रिलोकपुरी में नाबालिग को चाकू घोंपा, पुलिस ने हमलावरों को पकड़ा

Thu, 24 Sep 2026 09:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक नाबालिग को चाकू मारा गया है। यह घटना मयूर विहार थाना क्षेत्र में हुई। घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोक पुरी इलाके में एक नाबालिग को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल हमलावर भी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन


बीती की रात करीब 9:30 बजे त्रिलोकपुरी के 30 ब्लॉक में चाकूबाजी की वारदात हुई। मयूर विहार पुलिस स्टेशन को इस संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। 17 वर्षीय पीड़ित को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।

पुलिस के अनुसार, एसएचओ मयूर विहार और पुलिस कर्मी तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुंचे। एटीओ और इंस्पेक्टर (जांच) घटनास्थल पर गए। प्रारंभिक जांच में पीड़ित और हमला करने वाले चार किशोरों में से एक के बीच पुराने विवाद का खुलासा हुआ। करीब 15 दिन पहले पीड़ित और उसके साथियों ने कथित तौर पर उस किशोर को पीटा था। 
विज्ञापन


इसी के प्रतिशोध में, उस किशोर और उसके तीन साथियों ने पीड़ित को रोका और उस पर हमला किया। पीएस मयूर विहार में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए हैं। चार किशोरों में से तीन को पकड़ लिया गया है। चौथे किशोर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें