बता दें कि दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने कालू राम चौक, संजय कॉलोनी निवासी हर्ष (18) की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को रविवार को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया था। शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे राधाकृष्ण मंदिर के पास, टेलीफोन मोहल्ले में हर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
आरोपियों ने कबूल किया कि मोबाइल लूटने के लिए हत्या की
दक्षिण जिला पुलिस ने रविवार को बयान दिया था कि आरोपी नाबालिग ने अपने साथी के साथ हर्ष की हत्या मोबाइल लूटने के लिए की है। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी मनीष चौधरी की देखरेख में एएआई संदीप, हवलदार मंजीत, कुलबीर व श्रीराम की टीम ने दोनों नाबालिग को पकड़ लिया था। दोनों को जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी 15 वर्ष के नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब 10-15 दिन पहले मोबाइल पर पंजाबी फिल्म शूटर देखी थी।