फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देगी वारदात: नाबालिग ने दहशत फैलाने के चक्कर में चाकू से 40 बार गोदा, जान जाने तक करता रहा हमला

Tue, 24 Jan 2023 05:31 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मोबाइल लूटने का विरोध करने पर 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार-धाड़ व खून-खराबे वाले वाली फिल्म का 15 वर्ष के नाबालिग पर इतना बुरा प्रभाव पड़ा कि उसने दक्षिण दिल्ली का डॉन बनने की ठान ली। वह इलाके में अपनी दहशत फैलाना चाहता था। उसने दहशत फैलाने के लिए अपने साथियों के साथ खेल रहे एक निर्दोष युवक हर्ष (18) को चाकू से 40-45 बार गोद दिया। वह हर्ष को चाकू से तब तक गोदता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने कालू राम चौक, संजय कॉलोनी निवासी हर्ष (18) की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को रविवार को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया था। शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे राधाकृष्ण मंदिर के पास, टेलीफोन मोहल्ले में हर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूल किया कि मोबाइल लूटने के लिए हत्या की
दक्षिण जिला पुलिस ने रविवार को बयान दिया था कि आरोपी नाबालिग ने अपने साथी के साथ हर्ष की हत्या मोबाइल लूटने के लिए की है। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी मनीष चौधरी की देखरेख में एएआई संदीप, हवलदार मंजीत, कुलबीर व श्रीराम की टीम ने दोनों नाबालिग को पकड़ लिया था। दोनों को जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी 15 वर्ष के नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब 10-15 दिन पहले मोबाइल पर पंजाबी फिल्म शूटर देखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें