फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की थी छात्र की हत्या, CCTV से मिला जरा सा क्लू और पकड़ा गया कातिल

Sun, 19 Nov 2023 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में दसवीं के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने खुलासा किया है कि पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की छात्र की हत्या की थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अमन विहार में पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने दसवीं के छात्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये 17 साल के आरोपी की पहचान कर घटना के 12 घंटे बाद उसे सोनीपत से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चाकू और खून से सने कपड़े व जूते बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए नाबालिग पर लूटपाट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम 7.45 बजे नीति विहार गली नंबर सात में 16 साल के आकाश का चाकू मारने की जानकारी मिली। आकाश परिवार के साथ किराड़ी सुलेमान नगर में रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

अमन विहार थाना प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने चार टीमें गठित कर जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने आसपास के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके आधार पर पुलिस ने अमन विहार निवासी आरोपी की पहचान कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आरोपी के ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल की और तकनीकी जांच की मदद से सोनीपत से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आठ नौ माह पहले आकाश और उसके दोस्त ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। 

पहले भी झगड़े के दौरान आरोपी कर चुका है जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले साल से आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है। उस पर लूटपाट, चोरी, ठगी और गंभीर चोट पहुंचाने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पिछले साल आरोपी ने अमन विहार में झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। 

 
विज्ञापन

इस साल प्रेम नगर में आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा आरोपी ने लूटपाट, चोरी, ठगी की चार वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी अकेले वारदात करता है। पिछले महीने ही वह बाल सुधार गृह से बाहर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें