पुलिस को जांच में पता लगा कि मुख्य आरोपी जहांगीर के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। जांच के बाद पुलिस टीम ने नूरजहां को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर दूसरी लड़की को भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने अनंतपुर, आंध्र प्रदेश में दबिश देकर आरोपियों से लड़कियों को खरीदने वाली महिला रांगेपल्ली उर्फ ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जहांगीर उर्फ काना को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर विनय यादव की टीम ने जहांगीर को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जहांगीर ने अपने साथी अलाउद्दीन के नाम का खुलासा किया। ये दोनों ही लड़कियों को आंध्र प्रदेश ले जाते थे। एसआई सोनू कुमार ने सीमापुरी निवासी अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
60 वर्ष से ज्यादा है रांगेपल्ली की उम्र
शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आंध्र प्रदेश में लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली रांगेपल्ली की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। नूरजहां की उम्र 26 वर्ष है। जहांगीर के खिलाफ सभी 28 मामले पूर्वी दिल्ली में ही दर्ज हैं।
लड़कियों को बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेच चुके हैं। -रोहित मीणा, पुलिस उपायुक्त, शाहदरा जिला