गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब परिजनों ने छात्रा के गाल पर निशान देखा। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सेक्टर-5 थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी पास ही निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार को उन्होंने बेटी के गाल पर निशान देखा। पूछने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जून 2017 से उनकी बेटी ट्यूशन के लिए जाती थी। ट्यूशन के दौरान बेटी की सहेली ने अपने दोस्त प्रवीण राजपूत से मिलवाया। कुछ दिनों में उनकी दोस्ती हो गई।