देश की राजधानी से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नई दिल्ली के नारायणा इलाके में एक नामी सरकारी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ उसके दो सहपाठियों ने दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने इस वारदात को छुट्टी के बाद अंजाम दिया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छात्रा के दोनों आरोपी सहपाठी किशोरों को पकड़ लिया है।
आरोपी छात्रा के क्लास में पढ़ते हैं। हालांकि, पुलिस ने मामले में रेप और पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात को एक ही किशोर ने अंजाम दिया है, दूसरा उसका मददगार रहा है।
पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ नारायणा इलाके में रहती है। पीड़िता इलाके के ही नामी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। दोनों आरोपी किशोर भी पीड़िता के ही क्लास में पढ़ते हैं।