फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिग सहपाठियों ने की दरिंदगी

Tue, 10 Jul 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नई दिल्ली के नारायणा इलाके में एक नामी सरकारी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ उसके दो सहपाठियों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने इस वारदात को छुट्टी के बाद अंजाम दिया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छात्रा के दोनों आरोपी सहपाठी किशोरों को पकड़ लिया है।

आरोपी छात्रा के क्लास में पढ़ते हैं। हालांकि, पुलिस ने मामले में रेप और पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात को एक ही किशोर ने अंजाम दिया है, दूसरा उसका मददगार रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ नारायणा इलाके में रहती है। पीड़िता इलाके के ही नामी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। दोनों आरोपी किशोर भी पीड़िता के ही क्लास में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा घर की ओर जा रही थी। इसी बीच दोनों किशोरों ने उसे घेर लिया और डरा-धमकाकर उसे सुनसान जगह ले गए, जहां एक किशोर ने वारदात को अंजाम दिया।

बाद में पीड़िता को डरा धमकाकर छोड़ दिया। इधर, पीड़िता की जानकारी देने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। डीडीयू अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें