फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: घर लौट रही नाबालिग को बदमाशों ने किया अगवा, निर्माणाधीन इमारत में बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 16 Sep 2020 11:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने नाबालिग को जबरन अगवा किया और एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए। वहां किशोरी को बांधकर बारी-बारी से वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


वारदात के समय पीड़िता अपने गांव से हर्ष विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। वारदात के बाद पीड़िता को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहती है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने गांव गई हुई थी। मंगलवार रात को वह अपने एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी। इस बीच हर्ष विहार में देर रात सुनसान इलाके में पहुंचते ही तीन लड़कों ने जबरन किशोरी को अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके रिश्तेदार को पीटकर भगा दिया। बाद में तीनों लड़के नाबालिग को एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए। इस बीच लड़की के रिश्तेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। 

किसी तरह किशोरी इमारत से बाहर निकली। बाद में उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के रिश्तेदार से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें