फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से 14 दिन तक गैंगरेप, गोली मारकर कुएं में फेंका

Sun, 06 Dec 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में 14 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


रविवार को जान लेने की नीयत से किशोरी को गोली मारकर सलेमपुर गांव के जंगल के कुएं में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों ने 22 नंबवर को संबंधित थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण 22 नवंबर को उसके घर से सुबह 6:30 बजे हुआ था।
विज्ञापन


परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 14 दिन बाद यह किशोरी रविवार सुबह सलेमपुर के जंगल में घायल अवस्था में पाई गई।

बेटी की हालत देख फूट-फूटकर रोए परिजन

गोली लगने से तड़प रही किशोरी की आवाज जब सुबह बजे ग्रामीणों ने सुनी तो फौरन उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। करीब 9 बजे मौके पर पहुंची ग्रेटर नोएडा थाने की पुलिस ने पीड़िता को 9:45 पर अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों को सूचना दी। दो घंटे बाद यथार्थ अस्पताल पहुंचे किशोरी के माता-पिता बेटी की हालात देख जोर-जोर से रोने लगे। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने तीन लोगों का जिक्र किया है।

आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गोली मारकर रविवार सुबह जंगल  के कुएं में फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक किशोरी को आरोपियों ने तुगलपुर में किराए के एक मकान में 14 दिन तक बंधक बनाए रखा। बेटी की बातचीत करने के बाद मां ने बताया कि बेटी के साथ तीनों लोगों ने लगातार दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

सीने पर गोली मारकर हुए फरार

किशोरी का इलाज कर रहे डॉ. विनय ने बताया कि लड़की के सीने पर दो जगह गोली लगने के निशान है। हालांकि जांच में केवल एक ही गोली की पुष्टि हो पाई है। दूसरा निशान किसी अन्य हथियार का है। इसके अलावा कुएं में गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट आई है।

दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई
अपहरण का मुकदमा दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज होने के कारण इसकी पूरी जांच दिल्ली पुलिस ही करेगी। ग्रेटर नोएडा कोतवाली में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

कोतवाली प्रभारी लक्ष्मी चौहान ने बताया कि दिल्ली में दर्ज मुकदमें में आगे का घटनाक्रम बढ़ाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले में गवाह बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें