सेक्टर-74 स्थित यूनिटेक के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में शुक्रवार को दो वर्षीय बच्ची खेल हुए गिर गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया।
बादशाहपुर पुलिस के मुताबिक सेक्टर-71 में यूनिटेक बिल्डर के प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन इमारत में श्रमिक काम कर रहे थे। शुक्रवार को एक श्रमिक की दो वर्षीय बेटी मधु बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत में खेल रही थी। खेलते खेलते अचानक वह नीचे गिर गई।
सूचना के बाद आसपास के श्रमिक मौके पर पहुंचे और बच्ची को निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई चंद्रभान ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने बच्ची के परिजनों को पहले भी बच्ची को निर्माणाधीन साइट पर न लाने के लिए चेताया था, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।