नई दिल्ली। अपराध शाखा और मानव विरोधी दस्ता यूनिट की टीम ने एक लापता नाबालिग लड़की को बादली रेलवे स्टेशन से सकुशल ढूंढ निकाला है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को समयपुर बादली पुलिस थाना में एक 15 वर्षीय नाबालिग की लापता होने की सूचना मिली। पुलिस ने परिजनों व गुप्त सूचना के आधार पर उसे बादली रेलवे स्टेशन से सकुशल ढूंढ निकाला। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि अपनी मां के साथ कहासुनी होने पर वह किसी को बिना बताए गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी। संवाद