फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबाकर दो बहनों को कुचला, एक की मौत

Sun, 02 Apr 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
accidental car - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झाझर रोड स्थित प्रेमपुरी मोहल्ले में एक नाबालिग ने शनिवार शाम कार से दो मासूम बहनों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। दनकौर कोतवाली के प्रभारी राजपाल तोमर नेे बताया कि अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नए नियम के मुताबिक, नाबालिग को वाहन सौंपने वाले व्यक्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस के अनुसार प्रेमपुरी निवासी उमेश की दो बेटियां तनु (7) और खुशी (9) घर के पास एक खाली प्लॉट में खेल रही थीं। यहीं पर एक कपड़ा व्यापारी की कार खड़ी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नाबालिग ने ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया

car accident - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि कपड़ा व्यापारी ने अपनेे नाबालिग कर्मचारी को गाड़ी की चाबी घर देने के लिए भेजा था, लेकिन प्लॉट पर पहुंचने के बाद नाबालिग नेे कार चलाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों बहनें गाड़ी के आगे आ गईं।

इस दौरान नाबालिग ने ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे दोनों बच्चियां कुचल गईं। इसके बाद नाबालिग कार छोड़कर भाग निकला। लोगों ने लहूलुहान बहनों को अस्पताल पहुंचाया,  जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तनु की हालत चिंताजनक बताई गई है।   घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस नेे कार को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें