फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से फेंकी गई किशोरी को एम्स में नहीं मिली जगह

Sun, 18 Jun 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में छत से फेंकी गई किशोरी को एम्स अस्पताल में दाखिला नहीं मिल सका। किशोरी एक माह से कोमा में है। इसके बाद परिवार घायल युवती को वापस घर ले आया। पीड़ित परिजन न्याय के लिए और एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने को लेकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से भी मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। अब परिजन उनसे मिलने दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, बिहार के समस्तीपुर निवासी करीब दो दशक से नोएडा के मोरना में रह रहा था। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियों के साथ दंपति रहता है। एक माह पहले उनकी बेटी में छत से नीचे गिरकर घायल अवस्था में मिली थी। परिजनों ने सोचा था कि वह रात में गिर गई होगी, लेकिन पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि उसे छेड़छाड़ के विरोध पर नीचे फेंका गया है। 

परिजनों ने सेक्टर-24 में पड़ोस के टोनी राघव और रोहित राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। किशोरी घटना के बाद से कोमा में है और कुछ भी नहीं बता पा रही है। जिला अस्पताल ने दो दिन पहले दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन शनिवार को उसे एम्स में भी बेड खाली नहीं होने से भर्ती नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


नौ लाख रुपये हुए खर्च
पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब 9 लाख रुपये एक माह में इलाज पर खर्च हो चुके हैं और अधिकतर रकम कर्ज की है। किशोरी पढ़ाई में काफी तेज थी और सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उसने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए थे, लेकिन परिणाम की खुशी न तो वह पा सकी और न ही परिवार को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें