फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 13 की उम्र में पहली हत्या 16 में बन गया शातिर, नाबालिग ने खेला खूनी खेल; दो को चाकू से गोदा, एक की मौत

Tue, 02 Sep 2025 04:22 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी नाबालिग ने रंजिश में चार युवकों की मदद से मौसेरे भाइयों पर चाकू से हमला कराया, जिसमें एक भाई की जान चली गई। हमले का मास्टर माइंड खुद की पिटाई का वीडियो दोनों मौसेरे भाइयों की ओर से इंस्टाग्राम में डाले जाने से नाराज था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवीय नगर में खूनी खेल को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी नाबालिग है। 13 साल की उम्र में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 16 वर्षीय नाबालिग पर कत्ल, हत्या का प्रयास समेत पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी नाबालिग ने रंजिश में चार युवकों की मदद से मौसेरे भाइयों पर चाकू से हमला कराया, जिसमें एक भाई की जान चली गई। हमले का मास्टर माइंड खुद की पिटाई का वीडियो दोनों मौसेरे भाइयों की ओर से इंस्टाग्राम में डाले जाने से नाराज था। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि अब तक मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


दिल्ली के मालवीय नगर में चार नाबालिगों ने दो मौसेरे भाई विवेक (19) और अमन (21 साल) पर शुक्रवार रात चाकुओं से हमला किया था। घटनास्थल पर चारों ओर खून ही खून बिखर गया। विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में भर्ती अमन की हालत गंभीर है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि मालवीय नगर में दोनों भाइयों और मुख्य आरोपी का इंस्टाग्राम एकाउंट है। इस खूनी खेल का मुख्य आरोपी नाबालिग है और बदमाशी में पूरे मालवीय नगर में प्रसिद्ध है। करीब एक माह पहले विवेक ने अपने साथियों के साथ उसे पीट दिया था और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया था। वीडियो के वायरल होने पर नाबालिग की दादागिरी कम हो रही थी और उसकी बेइज्जती होने लगी थी। इससे नाराज होकर उसने दोनों भाइयों से बदला लेने का फैसला किया।  

जान जाने तक करते रहना है हमला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य नाबालिग आरोपी ने चारों नाबालिगों को निर्देश दिए थे कि विवेक और अमन पर तब तक चाकुओं से हमला करना है जब तक मौत न हो जाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साजिश का आरोपी नाबालिग हाल में साथियों के साथ कांवड़ लेने गया था। इस दौरान वह हरिद्वार से छह धारदार चाकू लेकर आया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हर बार हरिद्वार से चाकू लेकर आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें