फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो टीम पर हमले का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के महिला कोच में जांच के दौरान असावटी स्टेशन पर कमांडो टीम पर हुए हमले के एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पकड़ा गया आरोपी पहले आरोपी का भाई है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 10 मार्च को जीआरपी कमांडो टीम के हेड कांस्टेबल विक्र्तम सिंह अपनी टीम के अन्य जवानों के साथ ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पलवल जाने वाली शटल के लेडीज कोच में चेकिंग के लिए चढ़े थे। कोच में कई युवक भी सफर कर रहे थे। टीम ने युवकों से अगले स्टेशन पर कोच बदलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने बल्लभगढ़ स्टेशन तक कोच नहीं बदला।

ट्रेन शाम करीब 7:40 बजे जब असावटी पहुंची तो युवकों ने टीम पर हमला कर दिया। पथराव करते हुए तमंचे से तीन राउंड फायर किया। जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि इस मामले में पहले आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। वह प्रहलादपुर का रहने वाला है। पकड़ा गया दूसरा आरोपी वहीं उसी गांव का है। वह नाबालिग है। इस मामले में कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें