फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के मंत्री देर रात खुले रखना चाहते हैं पब

Wed, 30 Sep 2015 10:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि वे राजधानी में रेस्त्रां को एक बजे से ज्यादा देर तक खुले रखने का समर्थन करते हैं। सरकारी समय-सीमा के मुताबिक फिलहाल रेस्त्रां 1 बजे बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने ये बात नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पर्यटन के प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान कही। कपिल मिश्रा दिल्ली में शराब पीने वालों के लिए कानूनी उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने और नाइट लाइफ की खुलकर पैरवी करते हैं।

कपिल मिश्रा ने कहा कि NRAI उक्त प्रस्ताव को लेकर उनके पास आए थे। वे कार्रवाई के लिए लिखित में इस प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि रेस्त्रां को खुले रखने के समय को भी बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

Trending Videos

NRAI ने रखा प्रस्ताव

मिश्रा के मुताबिक ये इंडस्ट्री के साथ देर रात तक काम से लौटने वालों के लिए भी फायदेमंद होगा। इसके चलते सड़कों पर चहल-पहल बढ़ने से सड़कें भी सुरक्षित रहेंगी।

बता दें कि NRAI ने पर्यटन मंत्री के सामने रात में ट्रायल के तौर तीन महीने के लिए रेस्त्रां की समय सीमा बढ़ाकर ढाई बजे तक करने का प्रस्ताव रखा है। NRAI के सेक्रटरी जनरल प्रकुल कुमार के मुताबिक एक्साइज लाइसेंस 1 बजे तक शराब परोसने का अधिकार देता है और पुलिस लाइसेंस के अनुसार वे 1 बजे तक रेस्त्रां खोल सकते हैं।

इसका मतलब है कि 1 बजे रेस्त्रां को बंद कर देना चाहिए और उसमें कोई स्टाफ नहीं होना चाहिए। जिसके चलते उन्हें रेस्त्रां बंद करने की तैयारी काफी पहले शुरू करनी पड़ती है।
विज्ञापन

'अपराधियों को आजादी दे रहे मंत्री'

हालांकि पर्यटन मंत्री का कहना है कि उन्हें दुकानदारों से प्रस्ताव आए है कि वे नियमित बाजार की अवधि के अलावा अपने छोटे स्टॉल और छोटी दुकानें भी खुली रखना चाहते हैं।

जब नाइट लाइफ की बात होती है तो लोगों को क्लब और पब याद आते हैं। इसलिए वे दिल्ली की परंपरागत चीजों पर भी ध्यान देना चाहते हैं।

वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भाजपा कभी भी शराब पीने की उम्र घटाने और नाइट लाइफ को बढ़ावा देने वाला फैसला नहीं होने देगी।

क्योंकि नाइट लाइफ का मतलब है कि हम अपराधियों को आजादी दे रहे हैं। मंत्री शराब पीने को बढ़ावा दे रहे हैं। पब, डांस क्लब, बार और रेस्त्रां जैसी जगहों के देर तक खुलने से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ जाएगा। इससे सिर्फ लिकर लॉबी को ही फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें